फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24512 लोगों का हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में शुक्रवार को 206 स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 24512 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली। जिले में शुक्रवार को टीकाकरण अभियान चला। जिसमें किशोर वर्ग के 7513 किशोरों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। इसके साथ ही 18 से 44 साल आयु वाले 2188 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 6018 लोगों ने दूसरी डोज ली। साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 802 लोगों ने पहली और 5157 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 60 साल से अधिक आयु वाले 247 लोगों ने पहली और 1680 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 907 लोगों ने एहतियाती डोज ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें