रामपुर। कलक्ट्रेट सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सिंचाई बंधु उपाध्यक्ष राजकुमार चौहान ने किसानों की समस्याएं सुनीं। जिसें टांडा क्षेत्र के किसानों ने क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति न होने, बिलासपुर एवं पजावा नहरों की सिल्ट साफ न होने का मुद्दा उठाया। जिस पर उपाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को किसानों की समस्याएं निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ ही गन्ना अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि चेकिंग के दौरान अनावश्यक रूप से वास्तविक गन्ना किसानों का गन्ना जब्त न किया जाए। साथ ही अवैध रूप से संचालित कोल्हू संचालकों द्वारा अवैध रूप से गन्ना खरीद पर कार्रवाई को कहा।