फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भाकियू के टिकैत को फोन पर धमकी देने पर किसानों में उबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता को फोन पर धमकी मिलने के बाद किसानों में उबाल आ गया है। उन्होंने खुली चेतावनी दी है कि यदि टिकैत को खरोच भी आई तो नतीजे गंभीर होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को फोन पर बम से उड़ाने की धमकी देने की घटना को लेकर किसानों का पारा चढ़ गया। केंद्र सरकार से कड़ी सुरक्षा की मांग की। चेतावनी दी अगर टिकैत को जरा सी भी खरोंच आई तो नजीते गंभीर होंगे। राकेश टिकैत को अंजान कॉल आई और धमकाया कि किसान आंदोलन से दूर रहें। वरना बम से उड़ा दिया जाएगा। धमकी मिलने की खबर तेजी से चारों तरफ फैल गया। बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर किसानों का पारा चढ़ गया। हकीकत जानने के लिए कार्यकर्ताओं का प्रदेश महासचिव हसीब अहमद के आवास पर जुटना शुरू हो गया। कुछ ही देर में कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई। प्रदेश महासचिव ने कार्यकर्ताओं से हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने की अपील की।
कहा कि टिकैत किसानों की मसीहा हैं,अगर उन्हें जरा सी भी खरोंच आई तो नतीजे गंभीर होंगे। केंद्र सरकार से टिकैत और उनके परिवार वालों को कड़ी सुरक्षा और धमकी देने वाले को शख्स से सख्त सजा दिलाने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया तो आंदोलन होगा। इस मौके पर चौधरी राजवीर सिंह, जसबीर सिंह, लखविंदर सिंह, गिल सुखविंदर सिंह,सलामत जान, मुस्तकीम, जिद्दा, नेता यामीन खान, हाफिज, अयूब, संजीव बालियान,अमृतपाल सिंह यादव, राजपाल, मेवाराम, नीरज त्यागी, रविंद्र, जाट, रामवीर सिंह गुर्जर, अनिल ठाकुर आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें