फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: होली मनाने घर लौट रहे युवा ऑटो मैकेनिक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। होली मनाने घर लौट रहा युवा ऑटो मैकेनिक बिलारी-कुंदरकी मार्ग पर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पाकबड़ा स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां बुधवार तड़के दम तोड़ दिया। ऑटो मैकेनिक हेलमेट पहने था।
विज्ञापन

स्वार कोतवाली अंतर्गत धनौरी गांव निवासी टिंकू (25) पुत्र चुन्नी लाल ऑटो मैकेनिक था। उसकी चंदौसी में बहजोई रोड पर ऑटो मैकेनिक की दुकान थी। टिंकू मंगलवार को अपराह्न अपनी बाइक से घर धनौरी लौट रहा था। बताते हैं कि बिलारी-कुंदरकी के बीच बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने टिंकू की जेब से मिले मोबाइल से परिजन को सूचना दी। इस बीच स्थानीय पुलिस आ गई जिसने घायल को पाकबड़ा स्थित मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। बुधवार को रात लगभग ढाई बजे उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव घर पहुंचा तो चीत्कार मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें