फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन को मजबूत करना प्रत्येक कार्यकर्ता का काम: ब्रह्मस्वरूप सागर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे गए और आगे की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

जिला कार्यालय पर हुई बैठक में प्रदेश सचिव ब्रह्मस्वरूप सागर और पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। इस दौरान संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे गए। प्रदेश सचिव ब्रह्मस्वरूप सागर ने कहा कि संगठन की मजबूती हर कार्यकर्ता की मजबूती होती है, इसलिए संगठन को मजबूत बनाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पूर्व में जो हुआ उसे भूलकर आगे बढ़ने का वक्त है, सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी आपसी मतभेद भुलाकर आगे बढ़ने के लिए काम करें। कहा कि भाजपा से अब अहम लड़ाई होने वाली है, इसलिए सभी कार्यकर्ता एकजुट रहें। भाजपा समाज में दोगुली राजनीति कर रही है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने कहा कि रामपुर कांग्रेस का मजबूत किला रहा है, लेकिन कोई कार्यकर्ता मायूस ना हो कांग्रेस एक बार फिर मजबूत होगी। कहा कि जमीन पर काम करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पार्टी मजबूत होगी, उन लोगो को संगठन में रखा जाएगा जो काम करेंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बिट्टू, मुतीउर्रहमान खां बब्लू, मामून शाह खां, धर्मेन्द्र देव गुप्ता, प्रमिल शर्मा, एसक़े अग्रवाल, शकील खां, तारिक खां, महेन्द्र सक्सेना, मोहम्मद हसन मियां, इरफान अली, महेन्द्र पाल सिंह यदुवंशी, रामगोपाल सैनी, महफूज मंसूरी, आमिर मियां,फैसल हसन, एजाज खां, आदिल मियां, आमिर कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें