रामपुर। भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता की पंचायत आंबेडकर पार्क में हुई। पंचायत में युवा प्रदेश अध्यक्ष उस्मान अली पाशा ने कहा कि एक ओर तो प्रधानमंत्री 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात कर रहे हैं, वही दूसरी ओर दिन प्रतिदिन कृषि में प्रयोग होने वाली वस्तुओं की कीमतें बढ़ाई जा रही हैं। सरकार ने गन्ने का मूल्य इस साल भी नहीं बढ़ाया जबकि गेहूं, जौ आदि रवि फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में भी मामूली वृद्धि की गई। इसके बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में अब्दुल हफीज, संजोर अली पाशा, इरशाद अली पाशा, मोहम्मद अहमद, राहुल राजपूत,मोहम्मद आरिफ, आदाब खान, मोहम्मद फैजान, विक्की सैनी, दिनेश सागर आदि शामिल रहे।