फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता : बचपन से ही दें नारी सम्मान की सीख

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं व स्वास्थ्य कर्मियों की गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें नारी सम्मान और मौजूदा समय में महिला शक्ति के विश्व में लहरा रहे परचम की चर्चा की गई।
विज्ञापन

गोष्ठी में चंदौसी से आईं एनसीडी प्रशिक्षक संगीता ने कहा कि नारी के प्रति आदर और सम्मान का भाव हमें बचपन से ही बच्चों में डालने की जरूरत है। नारी को स्वयं अपनी ताकत और क्षमता का एहसास होना चाहिए। शिक्षित और सशक्त होकर हम न सिर्फ खुद के बल्कि हर नारी के चेहरे पर आत्मविश्वास की मुस्कान लाने का कार्य कर सकते हैं।
किसी भी युवती, महिला को यदि कोई मनचला परेशान करे तो पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1090 पर सूचना दें अथवा डायल 112 या सीधे किसी भी पुलिस अधिकारी के सीयूजी नंबर पर कॉल कर बताएं। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच कर आरोपी मनचले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर आयुर्वेदिक मनोचिकित्सक डॉ. कुलदीप चौहान ने कहा कि भारत की बेटियों ने प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के शिखर को छूकर पूरे विश्व में देश का नाम रोशन किया है। अंतरिक्ष विज्ञान क्षेत्र में कल्पना चावला, एथलेटिक्स में पीटी ऊषा, कॉरपोरेट क्षेत्र में इंदिरा नूई, क्रिकेट में झूलन गोस्वामी समेत तमाम क्षेत्रों में भारत की बेटियों ने उच्चतम सफलता के वो कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिन पर प्रत्येक भारतवासी को गर्व है। उन्होंने कहा कि बेटियों को इनसे प्रेरणा लेकर उस मानसिकता से बाहर आना चाहिए कि महिला अबला है।
इस दौरान अंजली आयशा सुहैल ज्योति विनीता सरोज छाया डोली शकुंतला सोनिका अमरजीत सुमन संतोष सोमवती पूनम मीनाक्षी रेखा सोनी रूबी शिवानी हेमेन्द्री रूबी इसरत जहां पुष्पा रानी स्वीटी राजरानी, नीरज आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें