फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोराें पर नहीं मिला शेडयूल-एच की दवाओं का रिकार्ड

Sat, 25 Jun 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में मेडिकल स्टोर पर छापेमारी के दौरान रिकार्ड चेक करते औषधि निरीक्षक।
विज्ञापन

विज्ञापन
 युवाओं की रगों में नशा बनकर दौड़ रहीं शेडयूल एच की दवाएं नियमों की अनदेखी कर मेडिकल स्टोर पर बेची जा रही हैं। जिसका खुलासा औषधि निरीक्षक के निरीक्षण के दौरान हुआ है।

अमर उजाला ने 23 जून के अंक में शेडयूल एच की दवाओं के युवाओं के लिए नशे का कारोबार बनने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिसमें मेडिकल स्टोर से धड़ल्ले से शेडयूल एच की दवाएं नियमों की अनदेखी कर धड़ल्ले से युवाओं को नशे के लिए बेचने का मुद्दा उठाया था। शेडयूल एच की दवाओं के अवैध रूप से बिक्री से ही युवा नशे के दलदल में फंस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक अनुरोध कुमार ने बताया कि शेडयूल एच की दवाओं की बिक्री नियमानुसार कराने के लिए मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की गई। शेड्यूल एच की दवाओं का रिकार्ड जिन स्टोरों पर ठीक नहीं मिला है उनको नोटिस जारी किया जाएगा। साथ ही जिन दवाओं के बिल नहीं दिखाए गए उन्हें फार्म-15 पर सीज कर दिया गया है। शनिवार को भी अभियान चलाया जाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें