फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नवरात्र पर मंदिरों के आसपास बंद रहेंगी मीट की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नवरात्र के त्योहार को लेकर मीट की दुकानों पर पाबंदी रहेगी। कुछ दिन पहले से हिंदू संगठन इसकी मांग कर रहे थे। जिसके बाद प्रशासन ने फैसला लिया है कि मंदिरों के आसपास की मांस की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। इसके साथ ही यदि कोई खुले में भी मांस बेचता पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। ऐसे में स्वच्छ वातावरण में हर्षोल्लास से नवरात्र का त्योहार मनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पुख्ता कर ली हैं। मंदिरों के आसपास पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही बल्लियों से बैरिकेडिंग के बीच श्रद्धालु बारी-बारी से माता के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही सभी मांस कारोबारियों को भी प्रशासन ने सख्त हिदायत दी है कि कोई भी दुकानदार खुले में या फिर मंदिरों के आसपास के दायरे में मीट बेचता पाया गया तो संबंधित कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए नगर पालिका की स्वास्थ्य टीम की निगाहें कारोबारियों पर बनी रहेंगी। नगर पालिका परिषद के ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि यदि कोई भी दुकान खोलता पाया गया तो उसका चालान हो सकता है और जरूर पड़ी तो दुकान सील भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें