फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग में टिपर की टक्कर से राहगीर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जैस घाटी की घटना, मौके से फरार हुए चालक को पुलिस ने छैला में पकड़ा संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ठियोग (रामपुर)। उपमंडल ठियोग के साथ लगती जैस घाटी के पास टिपर ने राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई है। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान अरबिंद सूद (50) के रूप में हुई है। वे जैस घाटी में राजेश शर्मा उर्फ राजू के पास अकाउंटेंट का काम करते थे। जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम के समय वह सड़क के किनारे खड़े थे। इसी बीच टिपर ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने मामले की पुलिस को दी और अरबिंद सूद को अस्पताल पहुंचाया लेकिन यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि ठियोग के छैला के पास टिपर के चालक को पकड़ लिया गया है। चालक की पहचान रोहित (21) पुत्र स्वर्गीय अजय नेपाल के रूप में हुई है। वह अस्थायी रूप से चौपाल में रहता है। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें