फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पटवाई में पकड़ा गया मांस, दो युवक हिरासत में

Mon, 30 Mar 2026 12:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई। पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों के पास से दो थैलों में भरा मांस पकड़ा है। जानकारी के बाद राष्ट्रीय हिंदू एकता संघ भारत के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और जांच सैंपल भेज दिए हैं।
विज्ञापन


रविवार की सुबह बाइक पर सवार दो युवक रामपुर की ओर जा रहे थे। पुलिस ने गश्त के दौरान बाइक को रोका और तलाशी ली। दोनों युवकों के पास दो बड़े थैले थे। आरोप है कि थैले में मांस था। पुलिस दोनों को मांस सहित थाने ले आई और पूछताछ कर रही है।
सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय हिंदू एकता संघ भारत के प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी अभिषेक ठाकुर साथियों के साथ पटवाई थाने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि यह प्रतिबंधित पशु का मांस है। इसकी सही से जांच कर कार्रवाई की जाए। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि दो थैलों में मांस पकड़ा था जिनके नमूने जांच के लिए भेज दिए है। युवकों का कहना है कि वह शादी समारोह के लिए मांस लेकर जा रहे थे। थाना प्रभारी ने कहा कि जांच सैंपल आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें