रामपुर। लोकसभा चुनाव में रामपुर सीट से मुस्लिम मतदाता चुनाव को बाजी पलटने की ताकत रखते हैं। इनमें सबसे ज्यादा तुर्क बिरादरी के ही वोटर हैं। सपा ने इस रामपुर लोकसभा सीट से मौलाना मोहिबुल्लाह नकवी को प्रत्याशी बनाया है, वो भी तुर्क बिरादरी से ही हैं।
राजनीतिक दलों द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार रामपुर सीट पर कुल 17 लाख 25 हजार 944 मतदाता हैं। मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 9 लाख 22 हजार 506 हैं। मुस्लिम मतदाताओं में तुर्क बिरादरी के 2 लाख 19 हजार मतदाता हैं, जबकि अंसारी 1 लाख 26 हजार, पठान 1 लाख 25 हजार, अल्वी 85 हजार, शेख 52 हजार, घोसी 46 हजार, सलमानी 30 हजार, बंजारे 34 हजार, कुरैशी 18 हजार, सैफी 22 हजार व अन्य मुस्लिम समाज 1 लाख से ज्यादा हैं। जबकि हिंदू मतदाता 7 लाख 94 हजार 767 हैं, जिनमें जाटव 1.38 लाख, सैनी 1.31 लाख, लोधी 1 लाख, गंगवार 61 हजार, ब्राह्मण 30 हजार, यादव 22 हजार, सिख 40 हजार, ठाकुर 25 हजार, पाल 25 हजार, वाल्मिकी 21 हजार, प्रजापति 22 हजार सहित अन्य 1 लाख से ज्यादा मतदाता हैं।