फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: तीन साल पहले किया था प्रेम विवाह, परिवार में होने लगी कलह, तंग आकर विवाहिता ने खत्म कर ली जिंदगी

Tue, 28 Nov 2023 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

सीओ ने बताया कि विवाहिता ने तीन साल पहले धूमधाम से प्रेम विवाह किया था। पूछताछ में पता चला है कि घर में कई मुद्दों को लेकर कलह चल रही थी। फिलहाल जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर में घरेलू कलह के चलते ग्राम चंदेन निवासी सुमन कश्यप 20 पत्नी ओमप्रकाश कश्यप सोमवार की शाम अपने ही घर में फंदे पर लटकी हुई मिली। सीओ और तहसीलदार ने निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। संभावना है कि घरेलू कलह के चलते विवहिता फंदे पर झूल गई हो, जिसकी पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

 

सीओ ने बताया कि सुमन ने करीब तीन वर्ष पूर्व ओमप्रकाश कश्यप से प्रेम विवाह किया था। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदेन निवासी ओम प्रकाश कश्यप सोमवार की दोपहर किसी काम से नगर में आया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी सुमन 20 अपने डेढ़ साल का पुत्र तथा सास व जेठ के साथ मौजूद थी।

विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार सोमवार की शाम करीब 5:00 बजे गांव की एक महिला ओमप्रकाश के घर पहुंची तो देखा कि घर में कोई नहीं था। कमरे के अंदर सुमन गले में फंदा लगाए हुए छत के कुंडे में झूल रही थी। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में महिला की सास व जेठ भी घर पहुंच गए।
 

लोगों ने मामले की सूचना ओमप्रकाश कश्यप को फोन के जरिए दी तो सूचना पाकर वह भी अपने घर पहुंच गया। ओमप्रकाश की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि खोकर, तहसीलदार निश्चय कुमार, कोतवाली प्रभारी नवाब सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव नीचे उतरवाया।

विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार महिला ने कमरे के अंदर चारपाई पर बाल्टी रखकर गले में दुपट्टे का फंदा लगाकर झूली होगी। तहसीलदार निश्चय कुमार की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। कोतवाली प्रभारी के अनुसार सुमन मूलत: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नवाबगंज की रहने वाली है और उसने प्रेम प्रसंग के चलते करीब तीन वर्ष पूर्व चंदेन निवासी ओम प्रकाश कश्यप से प्रेम विवाह किया था।
 

दोनों की शादी के पश्चात सुमन का अपने मायके आना-जाना कम हो गया था। बताते हैं कि मायके वाले भी सुमन की शादी को लेकर खुश नहीं थे। इसलिए नाराजगी भी चल रही है। शादी के बाद सुमन ने एक पुत्र को भी जन्म दिया है, जिसकी उम्र करीब डेढ़ वर्ष है। फंदे पर झूलने की वजह अब तक की जांच में घरेलू कलह आई है।
 

फिर भी मामले की जांच की जा रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। घटना की हर स्तर पर जांच की जा रही है और तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पीएम रिपोर्ट आने पर ही मृत्यु का कारण भी साफ हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें