फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवती आभूषण व नकदी लेकर प्रेमी संग गई, युवक पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर शर्की निवासी एक युवती घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण व पांच हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गई। भाई ने अमरोहा देहात थाने के गांव भोपुर तहिया निवासी एक युवक व उसकी बहन के खिलाफ बहला फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस युवती की तलाश कर रही है।थाना अमरोहा देहात के गांव भोपुर तहिया निवासी संगीता की शादी ततारपुर शर्की में हुई है। उसका भाई सुरेंद्र भी अपनी बहन के यहां आता जाता रहता है। इस दौरान उसके गांव की ही 17 वर्षीय युवती के साथ प्रेम प्रसंग हो गए। 25 नवंबर की रात युवती अपने घर से गायब हो गई। वह घर में रखे सोने-चांदी के जेवर व पांच हजार रुपये भी अपने साथ ले गई। सवेरे को युवती को घर पर नहीं पाकर परिजनों के पांव तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। युवती के भाई ने सुरेंद्र सिंह व संगीता के खिलाफ बहला फुसला कर ले जाने व साजिश रचने का मुकदमा दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें