फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, नौ पर रिपोर्ट

Sat, 04 Jul 2026 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। दहेज में स्कॉर्पियो और दस लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने पति समेत नौ ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रूपापुर निवासी मीनू ने आरोप लगाया कि 20 अप्रैल 2026 को उसके पति सोमपाल ने गला दबाने का प्रयास किया। उसका छह वर्षीय बेटा भी उससे अलग कर लिया गया। मीनू की शादी 2019 में हुई थी और 2021 में भी दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने पति सोमपाल, ससुर श्रीराम सिंह, सास माया देवी, जेठ अशोक कुमार, जिठानी अर्चना देवी, ननद सुशीला, ननदोई घनश्याम सिंह, ननद चंचल देवी और ननदोई अरविंद सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें