फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: न्यूजीलैंड से आई विवाहिता हुई लापता

Fri, 03 Apr 2026 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। अपनी बुआ के घर आई एक विवाहिता रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने दर्ज कराई गुमशुदगी में कहा है कि उनके बेटे की 28 वर्षीय पत्नी 12 जनवरी को न्यूजीलैंड से केमरी थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित अपने मायके आई हुई थी। इसके बाद वह अपने मायके से 20 मार्च को नगर के एक मोहल्ला निवासी अपनी बुआ के घर पहुंची। इसके बाद वह कहीं अचानक लापता हो गई है। वह लोग अपनी पुत्रवधू को लगातार खोज रहे हैं, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस ने मामले की गुमशुदगी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि घटना की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें