फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर बना मंडप, ग्रामीण बने बराती-घराती: प्रेमी जोड़े ने भगवान के सामने किया विवाह, गांववालों से लिया आशीर्वाद

Fri, 17 Feb 2023 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

मामला खौद चौकी क्षेत्र के सीगनखेड़ा गांव का है। गांव निवासी अशोक का पड़ोस की ही नीतिका के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी युगल जब भी अपने परिजनों से शादी का प्रस्ताव रखता तो परिजन किसी भी कीमत पर मानने को तैयार नहीं होते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के अजीम नगर थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल मंदिर में पहुंच गया। पंडित को बुलाकर दोनों ने शादी कर ली। इस दौरान मंदिर के आसपास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन

मामला खौद चौकी क्षेत्र के सीगनखेड़ा गांव का है। गांव निवासी अशोक का पड़ोस की ही नीतिका के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी युगल जब भी अपने परिजनों से शादी का प्रस्ताव रखता तो परिजन किसी भी कीमत पर मानने को तैयार नहीं होते थे। गुरुवार सुबह प्रेमी जोड़ा गांव के मंदिर पर पहुंच गया। पंडित को बुलाकर दोनों ने शादी की रस्में शुरू करा दीं।

Trending Videos
विज्ञापन

इस दौरान आसपास के तमाम लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रेमी युगल ने सात फेरे लिए। जब तक दोनों के परिजन मंदिर तक पहुंचे शादी की रस्में पूरी हो चुकी थी। ग्रामीणों से आशीर्वाद लेने के बाद प्रेमी युगल अपनी शादी संपन्न कर चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें