फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से बंद रहे बाजार, जारी रही लोगों की आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। लॉकडाउन के चलते शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के बाजार बंद रहे। हालांकि, सड़कों पर खूब चहल पहल दिखाई दी। इस बीच पुलिस ने बेवजह सड़कों पर टहलने वालों के चालान काटे। साथ ही आवश्यक सेवाएं जारी रहीं। दूध, दवा, फल, सब्जियों की होम डिलीवरी की गई।
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को भी करीब सौ नए संक्रमित सामने आए हैं। ऐसे में लोगों में डर और दहशत का माहौल है। यह हाल सिर्फ रामपुर ही नहीं, बल्कि प्रदेश भर के अन्य जिलों का भी ऐसा ही हाल है। हर रोज किसी न किसी संक्रमित की जान जा रही है। अब तो गांवों में संक्रमण फैल गया है। ऐसे में संक्रमण के बढ़ते दायरे को देखते हुए सरकार की ओर से 30 अप्रैल रात आठ बजे से दस मई को सुबह सात बजे तक लॉकडाउन का एलान किया गया था, जिसे बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया गया है। इसके तहत हर दिन की तरह शुक्रवार को भी शहर से लेकर गांव एवं कस्बों तक के सभी बाजार बंद रहे। मोहम्मद अली जौहर रोड, मिस्टन गंज, सब्जी मंडी, पुराना गंज, सर्राफा बाजार, चाकू बाजार, बाजार नसरूल्ला खां समेत शहर के सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों के बाजार बंद रहे। हालांकि, फल, सब्जी, किराना, दवाओं आदि की दुकानें खुली रहीं। यही हाल ग्रामीण इलाकों का रहा। शाहबाद, मिलक, पटवाई, स्वार, टांडा, बिलासपुर आदि इलाकों में सड़कों पर काफी कम लोग दिखाई दिए। लोग जरूरी कार्यों से ही घरों के बाहर आए। वहीं, बेवजह सड़कों पर घूमने वालों के पुलिस ने चालान काटे। इसके अलावा शहर के बाकी इलाकों में भी चालान का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें