फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते बंद रहे बाजार, आवाजाही रही जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। लॉकडाउन की वजह से शहर से लेकर गांवों तक के बाजार पूरी तरह से बंद रहे। हालांकि, आवश्यक सेवाएं जारी रहीं। दूध, दवा, फल, सब्जियों की होम डिलीवरी की गई। किराना की दुकानें खुली रहीं। इस बीच जो लोग बेवजह अपने घरों से बाहर निकले, उनके चालान भी काटे गए।
विज्ञापन

रविवार को भी जिले में 40 नए संक्रमित सामने आए हैं। हर रोज किसी न किसी संक्रमित की जान जा रही है। गांवों में भी संक्रमण फैल गया है। ऐसे में संक्रमण के बढ़ते दायरे को देखते हुए सरकार की ओर से 30 अप्रैल रात आठ बजे से 31 मई को सुबह सात बजे तक लॉकडाउन का एलान किया गया है। ऐसे में सोमवार को भी शहर से लेकर गांव एवं कस्बों तक के सभी बाजार बंद रहे। सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। शहर के अधिकांश लोग तो घरों में ही रहे। शौकत अली रोड, शाहबाद रोड, मोहम्मद अली जौहर रोड, मिस्टन गंज, सब्जी मंडी, पुराना गंज, सर्राफा बाजार, चाकू बाजार, बाजार नसरूल्ला खां समेत शहर के सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों के बाजार बंद रहे। हालांकि, फल, सब्जी, किराना, दवाओं आदि की दुकानें खुली रहीं। यही हाल शाहबाद, मिलक, पटवाई, स्वार, टांडा, बिलासपुर आदि ग्रामीण एवं नगरीय इलाकों का रहा। लोग जरूरी कार्यों से ही घरों के बाहर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें