फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में बंद रहे बाजार, जरूरी सामानों की हुई होम डिलीवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। लॉकडाउन के बाद शहर के सभी बाजार बंद रहे। ऐसे में लोगों को सब्जियों से लेकर दूध तक की होम डिलीवरी के जरिए पहुंचाया गया। दैनिक जरूरतों का सामान भी घर बैठे मिला। इस बीच लोगों ने घरों से बाहर आने की कोशिश की, लेकिन पुलिस कर्मियों ने किसी को नहीं आने दिया। उन्हें समझाकर घरों में वापस भेज दिया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते सरकार की ओर से लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। रामपुर में भी हर रोज बड़ी तादाद में संक्रमित सामने आ रहे हैं। लिहाजा, लॉकडाउन में प्रशासन की ओर से सख्ती भी की जा रही है। यह लॉकडाउन सोमवार को सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा। ऐसे में लोगों दैनिक जरूरतों की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से मुक्कमल इंतजाम किए गए हैं। होम डिलीवरी के जरिए दवाओं और अन्य खाद्य पदार्थों की आपूर्ति की जा रही है। शनिवार को तमाम इंतजाम लॉकडाउन के पहले चरण जैसे नजर आए, जहां बाजार पूरी तरह से बंद रहे। मुहल्ले के हिसाब सब्जी विक्रेताओं को लगा दिया गया। इसके बाद सब्जी विक्रेताओं ने घर घर जाकर सब्जियों की आपूर्ति की। इसके साथ ही दूध और दवाओं की आपूर्ति भी हुई। लोग सामान लेने के बहाने अपने घरों से बाहर आए, तो उन्हें पुलिस कर्मियों ने फटकार कर भगा दिया। सख्त हिदायत दी गई कि लॉकडाउन का उल्लंघन किसी भी कीमत पर न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें