होली के त्योहार को लेकर सजी पिचकारी की दुकान।
- फोटो : अमर उजाला
होली के त्योहार को लेकर हर तरफ उत्साह का माहौल है। ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में भी होली के रंग बिखरने लगे हैं।
बाजारों में रंग-बिरंगी पिचकारी और अलग अलग नाम से बाजार में आई पिचकारी बच्चों को खूब लुभा रही हैं। जिसमें छोटा भीम, मोटू-पतलू पिचकारी मुख्य रूप से है। होली के पर्व को लेकर क्षेत्र में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ अभी से खरीदारी शुरू कर दी है। पटवाई क्षेत्र में होली के पर्व को लेकर ग्रामीणों ने गुलाल पिचकारी की खरीदारी की।
दुकानदार के अनुसार इस बार बाजार में छोटा भीम, मोटू-पतलू पिचकारी, मुर्गा पिचकारी, गन पिचकारी की इस बार ज्यादा डिमांड है। ये सभी पिचकारी बच्चों को खूब भा रही हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि इस बार होली पर अच्छी बिक्री होगी।