फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: लोक अदालत में सुलझे दांपत्य विवाद, फिर साथ रहने को राजी हुए 14 दंपती

Sat, 09 May 2026 11:08 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। टूटते रिश्तों को फिर से जोड़ने और लंबित मामलों को आपसी सहमति से सुलझाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला जजी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान वैवाहिक विवादों समेत विभिन्न मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अरविंद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में 14 दांपत्य विवादों में पति-पत्नी के बीच संवाद स्थापित कराया गया और आपसी सहमति से मामलों का निपटारा कराया गया। इनमें पांच ऐसे मामले भी शामिल रहे, जिनमें रिश्ते टूटने की कगार पर थे और तलाक की नौबत आ चुकी थी। काउंसलिंग के बाद दंपतियों ने फिर से साथ रहने का निर्णय लिया। इस पर न्यायिक अधिकारियों ने उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
लोक अदालत में बैंक ऋण, दीवानी, फौजदारी, मोटर दुर्घटना दावा, श्रम एवं अन्य वादों सहित कुल 34 मामलों का भी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने दोनों पक्षों को समझाकर समझौते के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इससे पहले जिला जज भानु देव शर्मा ने लोक अदालत का उद्घाटन किया। लोक अदालत में कुल 97,519 वादों का निस्तारण किया गया।प्राधिकरण के प्रभारी सचिव ने बताया कि लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर विभिन्न प्रकार के मामलों का निपटारा किया गया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी अशोक कुमार, अजय कुमार दीक्षित, अंबरीष कुमार श्रीवास्तव, अनुपमा सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें