फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की शिकायत पर मंडी लाइसेंस धारक पर गिरी गाज,लाइसेंस निलंबित-

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। उप जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने मंडी में धान खरीद पर अवैध कटौती के आरोप से घिरे एक लाइसेंस धारक का लाइसेंस निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह से तिराह गांव निवासी हुलासराय ने मंडी परिसर में एक लाइसेंस धारक के खिलाफ धान खरीद पर अवैध कटौती का आरोप लगाया था। जिसको लेकर मामला एसडीएम और मंडी सचिव तक पहुंचा था। मामले में आरोपों से घिरे लाइसेंस धारक के खिलाफ कार्रवाई लंबित थी। भाकिसं के जिलाध्यक्ष आदेश शंखधार ने भी मामले की शिकायत की थी। सोमवार को धान खरीद के दौरान कटौती के मुद्दे पर उपजिलाधिकारी और किसान प्रतिनिधियों तथा व्यापारियों के बीच वार्ता भी हुई थी। मंगलवार को मंडी समिति सचिव सत्यवीर सिंह ने अवैध कटौती के आरोपों से घिरे लाइसेंस धारक के खिलाफ लाइसेंस निलंबन की संस्तुति एसडीएम से की। जिस पर एसडीएम ने लाइसेंस निलंबित कर दिया। उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह ने बताया कि मंडी सचिव की संस्तुति परसंबधित का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। वहीं दूसरी ओर कोतवाली परिसर में भाकिसं के जिलाध्यक्ष आदेश शंखधार उपजिलाधिकारी से मिले। उनका दावा है कि उन्होने एसडीएम के कार्रवाई के लिए मिले आश्वासन पर अपना आंदोलन टाल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें