फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बेटे से मिलने आए व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत

Tue, 19 May 2026 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। बेटे से मिलने आए एक व्यक्ति ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन रामपुर मोर्चरी पहुंच गए।
विज्ञापन

कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र के मोहल्ला बरवालान निवासी नंदकिशोर (44) अपनी ससुराल शाहबाद आए थे। उनका पत्नी पूजा से घरेलू विवाद चल रहा था और मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
सोमवार को नंदकिशोर अपने सात वर्षीय बेटे अर्पित से मिलने आए थे। इसी दौरान बेटे को लेकर किसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजन रामपुर मोर्चरी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शाहबाद कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें