फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नाबालिग से छेड़खानी के मामले में दोषी को पांच साल की सजा

Tue, 27 Oct 2026 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नाबालिग से छेड़खानी के करीब सात साल पुराने मामले में कोर्ट ने दोषी को पांच साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, छेड़खानी का यह मामला टांडा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव के एक ग्रामीण ने रोहित उर्फ राॅकेट पर अपनी नाबालिग बेटी से छेड़खानी का आरोप लगाते हुए 27 जून 2019 को तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस ने रोहित के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था। इसके साथ ही आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल किया था। कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से आरोपी के खिलाफ साक्ष्य पेश किए गए और सख्त कार्रवाई की मांग की गई। वहीं, बचाव पक्ष ने दलील दी कि आरोपी को झूठा फंसाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने इस मामले में राकेश उर्फ राकेट को पांच साल के सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें