फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नहीं पा सका भाई की साली का प्यार, युवक ने राम रहीम पुल से लगा दी छलांग; पानी की जगह बस की छत पर गिरा

Fri, 27 Jun 2025 10:21 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर।

सार

पुल से कूदने का यह मामला शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे का है। राम रहीम पुल पर एक युवक रुका और फिर अचानक युवक ने पुल की बाउंड्री बाल पर चढ़कर नीचे से गुजर रहे हाईवे की ओर छलांग लगा दी। 
विज्ञापन
बस की छत पर गिरा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रामपुर स्थित सिविल लाइंस स्थित राम रहीम पुल से एक युवक ने छलांग लगा दी। युवक हाईवे से गुजरती रोडवेज बस की छत पर जा गिरा। अचानक हुई धमाके की आवाज पर चालक ने बस को रोक लिया और फिर यात्री भी उतर आए। आनन-फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मदद से लोगों ने बस की छत पर पड़े युवक को नीचे उतारा और फिर उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आत्महत्या की कोशिश के पीछे प्रेम संबंध में नाकाम होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

लोगों ने मचाया शोर, लेकिन तब तक लगा चुका था छलांग
पुल से कूदने का यह मामला शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे का है। राम रहीम पुल पर एक युवक रुका और फिर अचानक युवक ने पुल की बाउंड्री बाल पर चढ़कर नीचे से गुजर रहे हाईवे की ओर छलांग लगा दी। युवक के छलांग लगाते ही लोगों ने शोर भी मचाया, लेकिन तब तक वह युवक कूद चुका था। 

नीचे से बरेली जा रही बस की छत पर गिरा युवक
गनीमत यह रही कि छलांग लगाते ही युवक बरेली की ओर जा रही रोडवेज की बस की छत पर गिर गया। बस की छत पर युवक के गिरने से धमाके की आवाज से सवारियां डर गईं। चालक ने आनन-फानन में बस रोक लिया। यात्रियों के साथ उतरे चालक व परिचालक ने देखा कि बस की छत पर युवक गिरा हुआ पड़ा है। सिविल लाइंस थाने के सामने की घटना होने की वजह से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से युवक को गंभीर हालत में ही छत से नीचे उतरवाया और फिर उसे एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन

भाई की साली से करता है प्रेम
सिविल लाइंस थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव का है।  पुलिस के अनुसार युवक का कहना है कि वह अपने भाई की साली से दो साल से प्रेम करता है। वह आत्महत्या करने के लिए पुल पर पहुंच गया। पूछताछ में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें