फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 03 Dec 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी अभिषेक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही रिपोर्ट में पॉक्सो की धारा भी जोड़ दी है।
विज्ञापन

21 नवंबर को चौकी क्षेत्र की एक गांव निवासी युवती ने मसवासी नगर के मोहल्ला भूवरा निवासी अभिषेक पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने, गर्भवती करने और बाद में शादी से इन्कार करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अभिषेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विवेचना के दौरान पीड़िता के दर्ज बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं शामिल कर दीं। पुलिस का कहना है कि आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। मंगलवार को उसकी गिरफ्तारी मुंशीगंज तिराहे से हुई। कोतवाल प्रदीप मलिक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें