रामपुर। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा और जिला ब्राह्मण सभा की ओर से भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। उनके आदर्शों पर चलकर समाज को उन्नत बनाने का आह्वान किया।
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा कह ओर से सिविल लाइंस स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में हुए समारोह में जिलाध्यक्ष मुनीश चंद्र शर्मा, रचना चतुर्वेदी डॉ. मोनिका शर्मा, अनुभव वशिष्ठ और विकास पांडे ने भगवान परशुराम के समक्ष दीप जलाकर समारोह की शुरुआत की। वक्ताओं ने मालवीय जी के जीवन चरित पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि रचना चतुर्वेदी ने कहा कि महामना मालवीय ने शिक्षा के क्षेत्र में काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना करके समाज को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया था। उन्होंने समस्त ब्राह्मण समाज को एकत्र करने के लिए ब्राह्मण सभा की स्थापना की। पूर्णिमा मिश्रा, राखी शर्मा और अनुपम पांडे ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर समारोह को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर अपूर्व शर्मा को स्ट्रांग पर्सन ऑफ रामपुर खिताब जीतने पर सम्मानित किया गया। डॉ.मोनिका शर्मा, सौरभ पाठक, अनुभव वशिष्ठ और विकास पांडे ने मालवीय जी के विषय में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अचलराज पांडेय ने की तथा संचालन शालिनी शर्मा ने किया। इस अवसर पर विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा, दीपक शर्मा, नवीन शर्मा, सुजीत शर्मा, पुनीत पाठक, चेतन शर्मा, सुधा शर्मा, श्वेता शर्मा, नीरज दीक्षित आदि मौजूद रहे।
जिला ब्राह्मण सभा की ओर से पुराना गंज स्थित हरिहर मंदिर में मालवीय जयंती मनाई गई। वैद्य मनोहर लाल शर्मा,कमल रत्न शर्मा, संजय शर्मा, राजीव शर्मा और पंडित विकास शुक्ला ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने महामना मदन मोहन मालवीय के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्हें सनातन धर्म का रक्षक बताया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इस मौके पर कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। संस्थापक और पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित रामभरोसे लाल शर्मा को भी श्रद्घांजलि दी गई। अतुल शर्मा, अनिल कुमार वशिष्ठ, डा. वीवी शर्मा, नरेश चंद्र शर्मा, प्रमोद शुक्ला, विनोद कुमार शुक्ला, अश्विनी त्यागी, डा. विकास शुक्ला, ब्रज बहादुर शर्मा, नित्यानंद शर्मा, ब्रजेश शर्मा, योगेश शर्मा, अश्विनी त्यागी, दीपक भारद्वाज, विशाल शर्मा, रमाकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
-------
राधेश्याम