फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलिहानों की पैमाइश कराकर कराएं जियो टैगिंग : जिलाधिकारी

विज्ञापन
रामपुर के विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस में बोलते डीएम आन्जनेय कुमार सिंह। संवाद - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज की उपस्थिति में विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों ने खेती से जुड़ी विभिन्न प्रकार की समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा, जिन्हें जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने उपनिदेशक कृषि नरेन्द्र पाल को निर्देशित किया कि वह किसान दिवस के अवसर पर खेती के दौरान होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए किसान दिवस का दायरा बढ़ाते हुए इसका आयोजन विकासखंड स्तर पर भी निर्धारित रोस्टर के अनुसार करवाएं, ताकि किसानों की भागीदारी बढ़ सके। साथ ही उनकी अधिकतम समस्याएं प्रशासनिक स्तर से चिह्नित कराते हुए उनका निराकरण कराया जा सके। तहसील शाहबाद के ग्राम सूपा में तालाब को पाटकर उसपर अवैध रूप से कब्जा करने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी शाहबाद एवं खंड विकास अधिकारी शाहबाद को निर्देशित किया कि वे मौके का निरीक्षण करके अवैध अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कराएं। पशुओं के कारण किसानों को होने वाले फसल नुकसान पर जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि वे ऐसे मामलों में पशुओं को गो आश्रय स्थलों में रखवाएं और पशुपालक के विरुद्ध दो हजार रुपये का जुर्माना आरोपित करने के उपरांत ही पशुओं को पशुपालक के हवाले किया जाए। किसानों को सरकारी क्रय केंद्रों पर अपनी फसल बेचने के लिए फसल में निर्धारित मानक के अनुसार ही नमी होने पर उनकी फसल की खरीदी जाती है, ऐसे में किसानों ने कहा कि जनपद में आरक्षित खलिहान पर अतिक्रमण है, जिसके कारण किसानों को अपनी फसल को सुखाने एवं अन्य खेतीबाड़ी से जुड़ी गतिविधियां करने के दौरान समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप निदेशक कृषि को निर्देशित किया कि वे सभी उपजिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए जनपद में राजस्व अभिलेखों के अनुसार संरक्षित सभी खलिहानों को अतिक्रमण मुक्त कराना सुनिश्चित कराएं तथा उन खलिहानों की जियो टैगिंग कराते हुए ग्राम स्तर पर गठित समिति को उसके संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपी जाए, ताकि किसानों को खेतीबाड़ी के दौरान अपने कृषि उत्पादों को सुखाने एवं अन्य गतिविधियों के लिए किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर एआर कॉपरेटिव आलोक कुमार, अधिशासी अभियंता नलकूप आई रहमानी सहित अन्य अधिकारी एवं कृषक गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें