शाहबाद। यूपी बॉडी बिल्डिंग में शाहबाद के माहिर को तीसरा स्थान मिला है। तीसरा स्थान मिलने पर उसको प्रमाणपत्र और ट्राफी से नवाजा गया। माहिर बताते हैं कि इस सफलता के पीछे चार साल की कड़ी मेहनत छिपी है।
संभल में शनिवार रात को यूपी लेवल पर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें दूर-दराज से बॉडी बिल्डिंग करने वाले युवकों ने प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता में शाहबाद कस्बे के मोहल्ला कस्सावान निवासी माहिर अली ने भी प्रतिभाग किया था। कई घंटे तक लगातार चली बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में माहिर को यूपी में तीसरा स्थान मिला है। यूपी भर में तीसरा स्थान पाने वाले युवक माहिर अली को एक ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र सौंपा गया है। ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र पाकर माहिर काफी खुश है। उनके परिवार में खुशी का माहौल है।