फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन डाक्टरों समेत पांच पर होगी कार्रवाई

Tue, 15 Mar 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
हस्‍तरेखा च‌िक‌ित्‍सक
विज्ञापन
जिला अस्पताल के तीन डाक्टरों समेत पांच कर्मचारी निजी लैब से साठ-गांठ और लापरवाही के आरोप में घिर गए हैं। मामले की जांच पूरी होने के बाद सभी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति सिटी मजिस्ट्रेट ने डीएम से की है। जिला अस्पताल में डाक्टरों और कर्मचारियों की निजी पैथालाजी लैब के साथ ही दवा प्रतिनिधियों से साठगांठ का खुलासा कमिश्नर के मुआयने के दौरान हुआ था।
विज्ञापन


कमिश्नर ने यहां निजी लैब कर्मियों की ओर से ब्लड के सैंपल लेने का मामला पकड़ा था। मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप दी गई थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। रिपोर्ट में जिला अस्पताल के तीन डाक्टरों के साथ ही दो अन्य कर्मियों को दोषी माना गया है। जिन डाक्टरों को इस मामले में दोषी माना गया है, उनमें दो फिजिशियन, एक हृदय रोग विशेषज्ञ और दो कर्मचारी शामिल हैं।

पांचों लोगों को को पैथालाजी लैब कर्मियों से साठगांठ का दोषी माना गया है। सभी के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई करने की संस्तुति की है। रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। अब रिपोर्ट कमिश्नर को भी भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें