फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 घंटे में निकाला एलपीजी कैप्सूल 

Wed, 15 Aug 2018 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 नैनीताल हाईवे पर कोसी पुल के पास गड्ढे में पलटे कैप्सूल मंगलवार को दो क्रेनों की सहायता से छह घंटों की मशक्कत के बाद निकाल लिया गया। इस दौरान हाईवे पर ट्रैफिक रोक दिया गया था, जिससे जाम की स्थिति पैदा हो गई थी।  

सोमवार की सुबह मथुरा से उत्तराखंड के सुल्तानपुर पट्टी स्थित बाटलिंग प्लांट को जा रहा एलपीजी गैस से भरा कैप्सूल अनियंत्रित होकर कोसी पुल के निकट नैनीताल हाइवे के किनारे पलट गया था।  कैप्सूल पलटते ही मार्ग पर अफरातफरी मच गई थी। गैस रिसाव की आशंका से लोगों में दहशत पैदा हो गई थी।   मंगलवार को प्लांट के इंजीनियर राजीव रंजन और उनकी टीम दो बड़ी क्रेनें लेकर मौके पर पहुंचे और कैप्सूल को बाहर निकालने की कवायद में जुट गए।
विज्ञापन


टीम ने पहले कैप्सूल से केबिन को अलग कर बाहर निकला। बाद में कैप्सूल को भी सही सलामत बाहर निकाल लिया गया। कैप्सूल के गड्ढे से बाहर निकलने पर पुलिस प्रशासन और प्लांट की टीम सहित आसपास के ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली।  कैप्सूल को गड्डे से निकालने में छह घंटे से अधिक का समय लग गया।  इस दौरान  सुबह 11 बजे मार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया,  जिससे दढ़ियाल और मुंशीगंज तिराहे पर भीषण जाम लग गया।
विज्ञापन


कैप्सूल निकलने के बाद शाम पांच बजे मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका। चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार ने बताया कि कैप्सूल को दूसरे वाहन से जोड़कर प्लांट के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें