फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाचार पत्र से गन प्वाइंट पर 80 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी/शाहबाद (रामपुर)। दुकान बंद कर घर जा रहे समाचार पत्र वितरक से पांच बदमाशों ने गन प्वा इंट पर 80 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देन के बाद आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

जनपद मुरादाबाद के थाना बिलारी के गांव खनुपुरा निवासी सिंह राज सागर समाचार पत्र वितरित करने का कार्य करते हैं। इसके अलावा वो सैफनी में ही रहकर जनसेवा केंद्र चलाते हैं। बुधवार शाम को रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद कर अपने घर बाइक से जा रहे थे। घर जाते समय लगभग पौने आठ बजे सैफनी और दनियापुर गांव के बीच दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनको रोक लिया। बदमाशों ने उनके पास से 65 हजार नगदी और पंद्रह हजार का मोबाइल फोन लूट लिया। लूट की घटना के बाद बदमाश अखबार वितरक की बाइक की चाबी निकालकर जंगल की ओर फरार हो गए। घटना के बाद सूचना पाकर सैफनी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें