फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रामगंगा पुल की मरम्मत के चलते लगा लंबा जाम

Mon, 17 Feb 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। रामगंगा पुल की मरम्मत के चलते सुबह 11 बजे रामगंगा पुल के दोनों ओर तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रामगंगा पुल के पिलर में लगे बेयरिंग की मरम्मत और ग्रीसिंग का कार्य चल रहा है। यह कार्य सुबह 9 बजे से लेकर एक बजे तक के बीच रोजाना किया जा रहा है। इस स्थिति में बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाती है। लेकिन रविवार को मरम्मत के चलते करीब 11 बजे छोटे वाहनों को भी रोक दिया गया। मरम्मत के चलते रामगंगा पुल के दोनों ओर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस जाम में कार और बाइक सवार फंस गए। रामगंगा पुल की मरम्मत का कार्य पूरा हो जाने के बाद यातायात सुचारू रूप से संचालित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें