फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉयनेस क्लब ने बालिका शिक्षा की अलख जगाई

Mon, 21 Dec 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लायनेस क्लब रामपुर ग्रेटर के डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन अधिकारिक यात्रा कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर जोर दिया गया। नि:स्वार्थ भाव से समाजसेवा करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में सदस्याओं की ओर से विभिन्न कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन



कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष मोहिनी पाहवा की ओर से घोषणा कर की गई। मुख्य अतिथि शिखा गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलन किया। सोनिका गुप्ता और अन्य सदस्याओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। वीरांगना और विभा मांगलिक ने इतनी शक्ति हमें देना दाता प्रार्थना प्रस्तुत की।


कन्या भ्रूण हत्या रोकने और बालिका शिक्षा का संदेश देते हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नाटिका का मंचन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन शिखा गुप्ता ने क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन



इस दौरान सरिता विश्नोई, अनीता अग्रवाल, प्रभा शर्मा, निर्मल कौर, सतनाम चावला, उर्मिल नरुला, स्नेहलता गुप्ता, सुदेश आर्य, मंजुल शर्मा, आभा गुप्ता, रमा अग्रवाल, गीता अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें