रामपुर। दिल्ली विस्फोट के मामले में रामपुर निवासी मौलाना को एनआईए ने हल्द्वानी से उठाकर पूछताछ की थी। रविवार को मौलवी मोहम्मद आसिम के परिवार की पुलिस ने निगरानी शुरू कर दी है। रविवार को एलआईयू सहित खुफिया विभाग की टीम ने दढि़याल पहुंचकर परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की। मसवासी, कुंदरकी भी खुफिया विभाग की टीम पहुंची और पूछताछ की।
विज्ञापन
शुक्रवार रात एनआईए टीम ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में बिलाल मस्जिद के मौलवी मो. आसिम कासमी को पकड़ा है। उधर नैनीताल मस्जिद के मौलाना नईम से भी पूछताछ की थी।