रामपुर में सोमवार को सिविल लाइंस में बिजली चेकिंग करते अधिकारी।संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RAMPUR
रामपुर। बिजली विभाग की ओर से छापा मारा गया। इस दौरान सिविल लाइंस बिजलीघर क्षेत्र में 15 लोगों के यहां बिजली का चोरी से उपभोग होता मिला। उनके खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
जिले में हर माह करोड़ों रुपये की बिजली चोरी हो रही है। शहर के 18 फीडर ऐसे हैं, जहां 80 प्रतिशत से लेकर 95 प्रतिशत तक बिजली चोरी हो रही है। इसपर अंकुश लगाने के लिए विभाग की ओर से व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को विभाग की ओर से सिविल लाइंस बिजलीघर क्षेत्र में छापा मारा गया। इस दौरान 15 लोगों के यहां बिजली का चोरी से उपभोग होता मिला। किसी ने मीटर से पहले ही केबल में कट लगा लिया था, तो किसी ने सीधे दूसरी लाइन डाल ली थी। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम भीष्म कुमार ने बताया कि चेकिंग का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। बताया कि कुल 15 लोगों के यहां बिजली चोरी मिली, जिनके खिलाफ संबंधित अवर अभियंता वीपी सिंह ने मुकदमा दर्ज करा दिया है।