फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: राशन की दो दुकानों के लाइसेंस निरस्त, 20 हजार की जमानत जब्त

Fri, 16 Oct 2026 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राशन वितरण में अनियमितताओं और नियमों की अनदेखी के मामले में जिला पूर्ति अधिकारी पूरन सिंह चौहान ने दो उचित दर विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। दोनों विक्रेताओं की 10-10 हजार रुपये की जमानत राशि भी जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन


डीएसओ ने बताया कि घेर इनायत खां, पुराना गंज की राशन दुकान की जांच में कई अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण के दौरान दुकान बार-बार बंद मिली और स्टॉक में 54 किलो गेहूं अधिक तथा 27 किलो चावल कम पाया गया। स्टॉक रजिस्टर का सत्यापन नहीं था और वितरण प्रमाणपत्र भी उपलब्ध नहीं कराया गया।
विक्रेता रफत जहां के पुत्र मुराद कलीम खां के सभासद निर्वाचित होने के बावजूद दुकान का अनुबंध समर्पित नहीं किया गया था। बजरिया मुल्ला जरीफ के राशन विक्रेता सैय्यद आफताब अली की दुकान पर आवश्यक सूचनाएं, निरीक्षण पुस्तिका और शिकायत पुस्तिका नहीं मिलें। खाद्यान्न के मिलान में गेहूं अधिक और चावल कम मिला, साथ ही दुकान पर दो ई-वेइंग मशीनें भी मिलें।
विज्ञापन

जांच के दौरान टीम के साथ दुर्व्यवहार और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप भी सामने आए। जांच रिपोर्ट और स्पष्टीकरण के परीक्षण के बाद दोनों दुकानों के अनुबंध तत्काल प्रभाव से निरस्त किए गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें