फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: फिर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों की भीड़ हुई इकट्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी। क्षेत्र के करीमपुर गांव के ग्रामीणों ने मक्का के खेत में फिर से तेंदुआ देखा। जिससे ग्रामीणों में दहशत है। तेंदुए के देखे जाने पर ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। जिससे तेंदुआ मक्का के खेत में जाकर छिप गया। इस पर लाठी-डंडे लेकर ग्रामीणों ने मक्का के खेत का घेराव कर लिया लेकिन काफी देर मक्का के खेत के आसपास खड़े रहने के बाद भी तेंदुआ खेत से बाहर नहीं निकल सका।
विज्ञापन

बीते दिनों रहमतगंज के खादर स्थित जंगल में तेंदुआ देखे जाने पर वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगा दिया था। इसके अगले ही दिन तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया था। तेंदुए के पिंजरे में कैद हो जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी। मंगलवार को क्षेत्र के रहमतगंज गांव में खेत पर गेहूं की कटाई करने गए ग्रामीणों के द्वारा रहमतगंज गांव के निवासी उदयराज मौर्य के खेत में तेंदुए को टहलते हुए देखा। गेहूं की कटाई करने गए ग्रामीणों ने घर की ओर दौड़ लगा दी और शोर मचा दिया। इसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
बुधवार को गुरुनानक स्टोन क्रेशर के पास अमर सिंह के मक्का के खेत में जाते हुए ग्रामीणों ने तेंदुए को देख लिया, जिस पर ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर तेंदुआ मक्का के खेत में जाकर छिप गया। इस पर तमाम ग्रामीण मौके पर लाठी-डंडे लेकर एकत्र हो गए और मक्का के खेत का घेर लिया। सुल्तानपुर पट्टी मार्ग से गुजर रहे लोगों ने जब मक्का के खेत का घेराव करते देखा तब तेंदुए को देखने के लिए मार्ग पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मामले की सूचना वन विभाग को देने के बाद भी वन विभाग का कोई कर्मी जांच के लिए मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें