फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मसवासी में तेंदुए ने फिर दी दस्तक, कुत्ते का किया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुए की आमद से दहशत फैल गई है। गांव कुंदनपुर स्थित बुढ़िया फार्म के जंगल में कुत्ते के अवशेष मिलने से तेंदुए की मौजूदगी की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह खेत पर काम करने जा रहे किसानों को जंगल क्षेत्र में कुत्ते का आधा खाया हुआ शव मिला, जिससे यह माना जा रहा है कि किसी जंगली जानवर, संभवतः तेंदुए ने उसका शिकार किया है। इससे पहले भी क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी की चर्चाएं होती रही हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। लोग शाम ढलते ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं और बच्चों को अकेले बाहर नहीं भेज रहे।
ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसी बड़ी घटना से पहले तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जा सके। वन रेंजर रमाकांत सक्सेना ने बताया कि उन्हें अभी तक घटना की औपचारिक जानकारी नहीं मिली है। टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। यदि तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि होती है तो जंगल क्षेत्र में कांबिंग ऑपरेशन चलाया जाएगा। साथ ही लोकेशन ट्रेस होने पर पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें