फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कुंदनपुर के खादर में फिर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। मसवासी क्षेत्र में लगातार तेंदुए की मौजूदगी से दहशत बढ़ती जा रही है। क्षेत्र के गांव जमना–जमनी, धर्मपुर उत्तरी और करीमपुर के बाद अब फिर से कुंदनपुर के खादर क्षेत्र में तेंदुआ देखा गया है।
विज्ञापन

कुंदनपुर निवासी सरदार परमजीत सिंह ने बताया कि तेंदुआ उनके फार्महाउस के आसपास कई दिनों से दिखाई दे रहा है। रविवार देर रात फार्म हाउस से धर्मपुर उत्तरी स्थित अपने घर के लिए जा रहे थे तभी पास के गन्ने के खेत में तेंदुआ दिखाई दिया। गाड़ी की लाइट पड़ते ही तेंदुए खेत में घुस गया। बताया कि तेंदुए की चहलकदमी के बाद क्षेत्र से कुत्ते व बंदर अचानक गायब हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग को कई बार सूचना दी गई, लेकिन अभी तक पिंजरा नहीं लगाया गया है। शमशेर सिंह, रफीक अहमद, सन्नी, इकबाल सिंह, जोगिंदर सिंह ने प्रशासन से तत्काल कदम उठाने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। वहीं वन दरोगा कुलवीर सिंह ने बताया कि विभागीय टीम लगातार तेंदुए की लोकेशन पर नजर बनाए हुए है। जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें