फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बकरी बांधने के बाद भी पिंजरे में नहीं फंसा तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। क्षेत्र के गांव लाडपुर सेमरा और धर्मपुर उत्तरी के बंद पड़े स्टोन क्रशरों में पिंजरे लगाने के बावजूद तेंदुए को पकड़ने में वन विभाग को अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। खुले में तेंदुए की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर पिंजरा लगाने में लापरवाही और देरी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


शनिवार तक तेंदुआ पिंजरे में नहीं फंसा। तेंदुए की सक्रियता से धर्मपुर उत्तरी, लाडपुर सेमरा, कुंदनपुर और जमना–जमनी के ग्रामीणों में अब भी दहशत का माहौल बना हुआ है। इन क्षेत्रों में तेंदुए की चहलकदमी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।ग्रामीण परमजीत सिंह, सरजीत सिंह और गुरविंदर सिंह ने बताया कि कुंदनपुर के जंगलों में तेंदुआ अब भी दिखाई दे रहा है, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।
वन विभाग ने फिलहाल लाडपुर सेमरा और धर्मपुर उत्तरी में ही पिंजरे लगाए हैं, जबकि कुंदनपुर और जमना–जमनी में तेंदुआ पकड़ने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। वन दरोगा कुलवीर सिंह ने बताया कि तेंदुए की लोकेशन पर लगातार नजर रखी जा रही है। जल्द ही अनुमति मिलने पर कुंदनपुर और लाहोर्रा फार्म में भी पिंजरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें