फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शौकत नगर गांव में तेंदुआ ने कुत्ते को बनाया निवाला, दहशत में लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी के पास शौकतनगर गांव में तेंदुआ ने एक कुत्ते को निवाला बना लिया। कुत्ते के अवशेष पास के बाग में पेड़ पर लटके मिले हैं। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। पिछले एक महीने से वन विभाग तेंदुआ को पकड़ने का प्रयास कर रहा है, लेकिन तेंदुआ पकड़ से दूर है। सदर क्षेत्र के शौकतनगर गांव में रविवार को तेंदुआ की दस्तक से दशहत का माहौल है। रविवार को जौहर यूनिवर्सिटी से सटे पास बाग में कुत्ते के अवशेष पेड़ पर मिलने से ग्रामीणों में खलबली मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ कुत्ताें और जानवरों को शिकार बना रहा है। जौहर विश्वविद्यालय व स्टेडियम के आसपास काफी दिनों से तेंदुआ देखा जा रहा है। वन विभाग की टीम ने पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगाए हैं, लेकिन अभी तक तेंदुआ पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

रविवार शाम तेंदुआ देखे जाने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने छानबीन शुरू कर दी है। तेंदुए द्वारा शिकार बनाए गए कुत्ते के अवशेष भी वन विभाग की टीम को मिले हैं। हालांकि अधिकारी तेंदुए की बात से अभी तक इन्कार करते आ रहे थे। शौकतनगर गांव के आसपास करीब 14 गांवों के लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से जल्द तेंदुआ को पकड़ने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें