फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सतलुज में गिरी कार, एक पर्यटक की मौत, एक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
काजा से शिमला की ओर आते समय किन्नौर के पांगी नाला के समीप पेश हादसा, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। बर्फबारी और बारिश के चलते जनजातीय जिला किन्नौर में सफर करना खतरा बना हुआ है। रविवार दोपहर पांगी नाले के पास एनएच पांच से एक कार सतलुज में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई है। जबकि एक लापता बताया जा रहा है। वहीं हादसे में एक अन्य घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ पहुंचाया गया है। रविवार शाम को सात बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया लेकिन लापता पर्यटक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब दो बजे पांगी नाला में एनएच पांच से एक कार सड़क से 500 फीट नीचे सतलुज में गिर गई। इस दौरान कार में सवार एक पर्यटक पहाड़ी में जा छिटका, जबकि दो अन्य पर्यटक वाहन समेत सतलुज में जा गिरे। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे अन्य लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस, क्यूआरटी टीम और जिला आपदा प्रबंधन की टीम पर मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। करीब पौने चार घंटे सर्च ऑपरेशन के बाद सतलुज से एक शव बरामद कर लिया गया है जबकि जबकि एक पर्यटक अभी भी लापता बताया जा रहा है। रविवार शाम सात बजे सर्च ऑपरेशन को रोक दिया गया। अब सोमवार को सर्च ऑपरेशन फिर से चलाया जाएगा। हादसे में घायल गोपीनाथ (33), पुत्र सेल्वराज, 66 निवासी एसके पलायम, वेल्लाकोविल, वेल्लाकोइल, तिरुप्पूर, तमिलनाडु क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में उपचाराधीन है। डीएसपी रिकांगपिओ नवीन जाल्टा ने बताया कि दो पर्यटकों में से एक का शव नदी से बाहर निकाला गया है। जबकि एक लापता है। हादसे में घायल पर्यटक को उपचार के लिए रिकांगपिओ अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें