फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तेंदुआ ने बब्बरपुरी में कुत्ते को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 08 Jun 2025 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी। क्षेत्र में तेंदुए की लगातार सक्रियता से दहशत का माहौल बना हुआ है। ताजा मामला गांव बब्बरपुरी का है, जहां शुक्रवार की रात तेंदुए ने गांव निवासी मन्नान के पालतू कुत्ते का शिकार कर लिया। इससे पहले बीते शुक्रवार को तेंदुए ने रहमतगंज के जंगल में एक निराश्रित गोवंशीय पशु का शिकार किया था। तेंदुआ कभी एक गांव तो कभी दूसरे गांव में चहलकदमी कर ग्रामीणों में खौफ फैला रहा है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र की जांच की। टीम को घटनास्थल के पास तेंदुए के पदचिह्न मिले हैं। वन विभाग के सेक्शन अधिकारी शील कुमार ने बताया कि तेंदुए की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। जल्द ही क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाएगा, ताकि तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा सके। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि तेंदुए को शीघ्र पकड़ा जाए, ताकि क्षेत्र में जन और पशु जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें