फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तेंदुए ने ग्रामीण पर किया हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शोर मचाने पर जंगल की ओर भागा तेंदुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
स्वार। देर रात गांव बिजारखाता में तेंदुए ने एक ग्रामीण पर हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर-शराबा होने पर तेंदुआ मौके से जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार गांव बिजारखाता निवासी जाफर अली रात लगभग नौ बजे घर में लेटे हुए थे। बेटा घर के बाहर गया था इस कारण घर का दरवाजा खुला था। जाफर अली के अनुसार कुत्ते का पीछा करते हुए तेंदुआ उनके घर में घुस गया और उन पर हमला कर दिया, जिससे जाफर अली घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक तेंदुए के हमले से जाफर अली और उनकी पत्नी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग बाहर आए, जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। आबादी क्षेत्र में तेंदुए के हमले की घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। वहीं वन दरोगा कुलवीर सिंह ने घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें