फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तेंदुए ने करीमपुर में गोवंश को बनाया निशाना, ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। क्षेत्र में पिछले दो माह से आतंक का पर्याय बना तेंदुआ अब करीमपुर गांव तक पहुंच गया है। शुक्रवार देर रात उसने एक निराश्रित गोवंश को अपना शिकार बना लिया। घटना से दहशत फैल गई है।
विज्ञापन

वहीं, तेंदुआ पकड़ने में वन विभाग की लापरवाह कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने डीएम से हस्तक्षेप कर तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
शनिवार सुबह जब किसान खेतों की ओर गए तो उन्होंने गांव निवासी अमर सिंह के खेत में एक गोवंश का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। शव की हालत देखकर किसानों को तुरंत अंदेशा हो गया कि यह तेंदुए का ही शिकार है। सूचना पर वन दरोगा कुलवीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के बाद उन्होंने घटना स्थल पर तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि की और पिंजरा लगाने के लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

ग्रामीण दरबार सिंह व परमजीत सिंह आदि ने बताया कि पिछले दो महीने से तेंदुआ कुंदनपुर, जमना-जमनी, धर्मपुर उत्तरी, सेमरा, लाडपुर और करीमपुर सहित कई गांवों में लगातार दिखाई दे रहा है, लेकिन वन विभाग हर बार केवल औपचारिकता निभाकर लौट जाता है।
विज्ञापन

वन दरोगा कुलवीर सिंह ने बताया कि तेंदुए की पुष्टि हो चुकी है। जैसे ही पिंजरा लगाने की अनुमति प्राप्त होगी, उसे लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें