स्वार। कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी दिव्यांग ने हल्का लेखपाल पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
गांव फरीदपुर निवासी नबी अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रामपुर से वापस अपने गांव लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में उसे हल्का लेखपाल मिला। इस दौरान लेखपाल ने उस पर अपने खिलाफ शिकायत करने का आरोप लगाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
उधर, लेखपाल का कहना है कि उसने कोई अभद्रता नहीं की है। उसने आरोपों को निराधार बताया। कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद