फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी-फल से लेकर दूध और अनाज तक जिले में होगा संग्रहित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले के किसानों को अपनी फल, सब्जी व दूध को लंबे समय तक ताजा और सुरक्षित रखने के लिए अन्य जिलों में नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए जिले में ही शीतगृह और साइलो का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के डेयरी उद्योग से जुड़े पशुपालकों और किसानों के लिए अच्छी खबर है। जिले में स्वार तहसील में और फिर बिलासपुर में कोल्ड स्टोर और साइलो का निर्माण किया जाएगा। इसमेें साइलो में किसान अपने गेहूं, चावल, बाजरा, दालों आदि की फसलों के साथ ही दूध को भी लंबे समय तक ताजा व सुरक्षित रखते हुए संग्रहित कर सकेंगे। इसके साथ ही सोलर ऊर्जा से संचालित शीतगृह का निर्माण भी किया जा रहा है। इसमें किसान अपनी सब्जी और फलों की उपज को लंबे समय तक भंडारित कर सुरक्षित रख सकेंगे। इसके लिए पसियापुरा में शीतगृह और साइलो का निर्माण किया जाएगा जबकि आने वाले समय में स्वार या बिलासपुर तहसील में भी निर्माण किया जा सकता है।
इसके लिए शासन ने करीब एक करोड़ का बजट मंजूर कर दिया है। फिलहाल 500 मीट्रिक क्षमता के साइलो और 20 मीट्रिक टन क्षमता के कोल्ड स्टोर का निर्माण किया जा रहा है जो कि सोलर ऊर्जा से संचालित होगा। इसके बाद स्वार या बिलासपुर में एक हजार मीट्रिक क्षमता के शीत गृह और साइलो का निर्माण भी किया जाएगा। शीत गृह और साइलो का निर्माण रामपुर कृषक उत्पादक कंपनी लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। इसका किराया शीत गृह और साइलो का निर्माण पूरा होने के बाद तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें