फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: लायर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने एसडीएम के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। लायर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने बुधवार को बैठक आयोजित कर तहसील में प्रशासनिक व्यवस्थाएं ध्वस्त होने का आरोप लगाया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन भेजकर एसडीएम और तहसीलदार आदि के कार्यालयों से जुड़ीं समस्याओं का समाधान होने तक न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया।बुधवार की दोपहर संगठन के सभी अधिवक्ता अध्यक्ष हरिश्चंद्र गुप्ता की नेतृत्व में स्थानीय कार्यालय पर एकत्र हुए। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि तहसील में प्रशासनिक व्यवस्थाएं हो गई हैं। उन्होंने कहा कि एसडीएम का अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर किसी तरह का कोई नियंत्रण नहीं है। जिसके कारण अव्यवस्थाएं फैली हुईं है। उन्होंने भ्रष्टाचार चरम सीमा पर फैलने का भी आरोप लगाया। इसके बाद तय हुआ की एक ज्ञापन डीएम को भेज कर सभी समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। तत्पश्चात डाक के जरिए व सोशल मीडिया के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा गया। जिसकी प्रतिलिपि मंडलायुक्त को भी भेजी गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में न्यायालयों में वाद जानबूझकर दर्ज न करने के आरोप लगाए। दाखिल के मामलों में भ्रष्टाचार के चलते करवाई निरस्त करने की भी आरोप लगाए गए। हल्का लेखपालों पर भी नई खतौनी बनाते समय जानबूझकर से खातेदारों के अंश गलत दर्ज करने, बैनामों के आधार पर दाखिल खारिज का आदेश पारित हो जाने के बावजूद व आदेश अपलोड होने के बावजूद खतौनी पर अमल दरामद रोकने समेत नौ मांगें मुख्य थीं। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि उनकी समस्याओं के निस्तारण तक उनकी बार के सभी सदस्य न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। बैठक में हाजी नब्बू अली अंसारी, अरविंद कुमार गुप्ता, सरफराज अहमद खां, अब्दुल मोबिन अंसारी, नाहिद अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें